Entertainment

बेडरूम में पति की इस हरकत से परेशान हुईं दिव्यांका, सिखाया ‘तीखा’ सबक, देखें वीडियो

पॉपुलर टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की फैंन फॉलोइंग जितनी ऑन स्क्रीन है, उससे कहीं ज्यादा पॉपुलर वो ऑफ स्क्रीन हैं। टीवी की चर्चित बहू में से एक दिव्यांका की एक्टिंग को पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। वह जो भी करती हैं वह वायरल हो जाता है, इसकी मिसाल 2016 में विवेक दहिया के साथ उनकी शादी थी।

हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिव्यांका इस वीडियो में पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो काफी मजेदार है। दिव्यांका का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तारीफें बटोर रहा है। इसे 17 घंटे के भीतर 8.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

वीडियो में दिव्यांका और विवेक दाहिया बेडरूम के बिस्तर पर लेटे हुए टीवी देख रहे हैं। विवेक अपने फोन में इतने बिजी हैं कि दिव्यांका अपने साथ-साथ उन्हें हाथों से खिला रही हैं, लेकिन विवेक हैं कि उनपर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। विवेक की हरकतों से परेशान होकर, उनका अटेंशन बटोरने के लिए दिव्यांका उन्हें मिर्ची खिला देती हैं। मिर्ची खाते ही विवेक अपना फोन छोड़ सीधे रूम से बाहर निकल जाते हैं।

My busy bee can’t leave his mobile…This prank put him straight!???? Can’t believe @vivekdahiya fell for #CouplePrankChallenge on @vmate_official. Prank your loved ones for #PrideOfPunjab. Download VMate App, #DuetWithDivyankaTripathi & share the #CouplePrankChallenge videos.

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

 

दिव्यांका का यह वीडियो काफी मजेदार हैं। बता दें, उन्होंने ऐसा असल में किया है, लेकिन विवेक से बदला लेने नहीं बल्कि एक मोबाइल ऐप को प्रमोट करने के लिए। वीडियो के जरिए जोड़ी दूसरे कपल को चैलेंज भी कर रही है। दिव्यांका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे व्यस्त पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे।  ये प्रैंक उन्हे सबक सिखाने के लिए। #CouplePrankChallenge’

गौरतलब है, दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से सुर्खियों में आई थीं। इस सीरियल में डबल रोल किया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता स्टार प्लस के शो ‘ये है मोहब्बतें’ से मिली है। इस शो में दिव्यांका इशिता के किरदार में नजर आती हैं।

=>
=>
loading...