IANS News

दिल्ली : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)| दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले विनोद और उसकी पत्नी के बीच सोमवार को इस बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच में पता चला है कि विनोद और उसकी पत्नी के बीच अक्सर बहस होती थी। विनोद को उस पर विवाहेतर संबंध का शक था।

उन्होंने बताया, सोमवार को बहस कुछ ज्यादा बढ़ गई जिसके बाद विनोद ने एक हथौड़े से पत्नी के सिर पर लगातार कई किए। हत्या के बाद वह फरार हो गया।

=>
=>
loading...