SportsTop News

किसी ने बहन तो किसी ने दोस्त की पत्नी से की शादी, ये हैं वो क्रिकेटर

कहते है प्यार और जंग में सब कुछ जायज होता है। ऐसा ही कुछ हमारे  क्रिकेटर के साथ भी है। जिनकी लव स्टोरी काफी विवादों से भरी रही है, और काफी चर्चा में रही थी। हम आपको आज बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने अपने किसी रिश्तेदार या फिर दोस्त की पत्नी से ही शादी की है।

वीरेंद्र सहवाग – वीरेंद्र और आरती की शादी फॅमिली में हुई थी। यह लव मैरिज थी। बता दें, आरती उनकी दूर की रिश्तेदार है। 14 साल की दोस्ती के बाद मई, 2002 में सहवाग ने आरती को मजाकिया लहजे में प्रपोज किया था। आरती ने इसे असल प्रपोजल समझकर तुरंत हां कह दिया था। इसका खुलासा खुद सहवाग ने किया था। दोनों ने करीब तीन साल तक डेटिंग की और फिर अप्रैल, 2004 में शादी की। सहवाग-आरती के दो बेटे हैं।

 

उपुल थरंगा – निलांका उपुल से पहले श्रीलंका के क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान की पत्नी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थरंगा और निलांका की बढ़ती नजदीकियों से दिलशान-निलांका के बीच दूरियां आ गईं थीं। जिसके बाद दिलशान ने निलांका को तलाक दे दिया।

 

 

मुरली विजय – मुरली विजय एक इंटरनेशनल क्रिकेटर खिलाड़ी है। मुरली विजय की शादी निकिता से हुई है। निकिता इंडियन क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी थीं। विजय और निकिता के अफेयर के बारे में पता चलते ही कार्तिक ने उन्हें तलाक दे दिया था।

सईद अनवर – लुबना शादी से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर की कजिन हुआ करती थीं। वे पेशे से डॉक्टर हैं। इनकी शादी मार्च 1996 में हुई थी।

 

शाहिद आफरीदी – नादिया से आफरीदी की शादी उनके पिता ने ही फिक्स की थी। नादिया उनके मामा की बेटी हैं।

=>
=>
loading...