Odd & WeirdRegional

जागरण में देवी बनी बच्ची,‘शेर’ ने किया दुष्कर्म, भक्त हुए शर्मसार

लखनऊ। समाज अपने बुरे वक़्त की चरम सीमा पर है। ये वही समाज है जहां कुछ महीनों की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो जाती हैं यही नहीं बुज़ुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन किसी इंसान की मानसिकता इस कदर गिर जाएगी, ये सोचा भी नहीं था कि वो जागरण में देवी बनी लड़की के साथ दुष्कर्म करेगा। सोच कर भी घिन आती है। इंसान भी वो जो देवी की सवारी ‘शेर’ बना हो।

घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बन्ना देवी इलाके की साईं विहार कॉलोनी की है। यहां देवी मां का जगराता हो रहा था। जागरण में झांकी भी सजी थी। एक झांकी देवी मां की भी निकाली गई। इसमें एक बच्ची को देवी मां का प्रतीक बनाया गया और जागरण पार्टी के एक कलाकार को शेर बनाया गया। जब ये झांकी खत्म हुई तो शेर बना कलाकार बच्ची को दूसरी झांकी निकालने की बात कहकर एक घर में ले गया। सबके पूछने पर उसने कहा कि दूसरी झांकी के लिए बच्ची को तैयार करना है। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसको जान से मार देगा।

बच्ची इतना डर गई कि उसने उस रात किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन जब उसने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को इस बात की जानकारी मिलते ही नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपने बयान में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर रेप की पुष्टि की है।

=>
=>
loading...