Entertainment

विरुष्का की राह पर चलने की तैयारी में दीपवीर, शादी नहीं, मामला दूसरा है

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दुनिया में जितने फेमस कपल हैं। उतनी ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी भी लोकप्रिय है। इन दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा।

इसी दौरान खबर है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही एक नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर का नया अशियाना लवबर्ड्स विराट और अनुष्का के घर के पास होगा। कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर जल्द ही विराट और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन सकते हैं।

दरअसल,  इन चर्चाओं का आधार है रणवीर और दीपिका की एक विजिट। हाल ही में दोनों ने मुंबई के वर्ली हाई राइज की विजिट की। दोनों वहां अपने लिए आलीशान अपार्टमेंट देखने पहुंचे थे, जो कि बिकाऊ था। विराट और अनुष्का भी यहीं रहते हैं। ऐसे में ये लाजमी है कि दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हो सकते हैं।

 

दीपवीर को यहां की प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई हैं। यदि सब कुछ अगर ठीक रहा था। ये दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं। ऐसे में बी टाउन के दो सेलेब्रिटी कपल पहली बार एक दूसरे के पड़ोसी बनेंगे। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कयास यही है कि दोनों शादी के पहले इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे। ये वो जगह है जहां से मुंबई का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

=>
=>
loading...