Entertainment

इस बॉलीवुड एक्टर के रह चुके हैं 308 लड़कियों से संबंध, आखिरी नाम आपको चौंका देगा

बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स के बहुत सारी लड़कियों के साथ रिलेशन की खबरें आती रहती हैं। आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उनका नाम संजय दत्त है।  हाल ही में संजय की बायोपिक ‘संजू’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताया गया है। इसे देखकर पता चलता है कि संजय दत्त 308 लड़कियों के साथ अफेयर के संबंध में रहे हैं। आज हम आपको संजू की 308 गर्लफ्रेंड के बारे में तो नहीं, लेकिन हां कुछ लड़कियों के नाम बताएंगे जिनके साथ वह रिलेशन में थे।

ऋचा शर्मा –  संजय दत्त जब ड्रग एब्यूज में फंसे थे, उसके बाद उन्हें ऋचा शर्मा मिली। इन दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया। उसके बाद 1987 में शादी कर ली। ऋचा ने भी कुछ समय के लिए फिल्मों में काम किया। संजय दत्त और ऋचा त्रिशला नाम की एक बेटी भी है, लेकिन 1996 में कैंसर के कारण ऋचा का मौत हो गई थी।

टीना मुनीम – टीना मुनीम ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत रॉकी फिल्म से की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान टीना और संजय दत्त एक दूसरे के करीब आ गए थे। कुछ सालों तक यह एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे, लेकिन टीना ने कुछ समय बाद संजय दत्त के साथ ब्रेकअप कर लिया था।

लिसा रे – ऋचा की मृत्यु के पश्चात संजय दत्त के अफेयर्स की खबरें मॉडल लिसा सारे के साथ आने लगी थी। हालंकि जब भी लिसा रे से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना किया।

रिया पिल्लई – माधुरी दीक्षित के साथ रिश्ता टूटने के बाद संजय दत्त के अफेयर्स की खबरें मॉडल रिया पिल्लई के साथ आने लगी थी।  1998 में इन दोनों ने शादी कर ली और 2005 में दोनों का तलाक भी हो गया था।

मान्यता दत्त – 2006 में संजय दत्त और मान्यता दत्त एक-दूसरे से से मिले थे। इसके बाद इन्होंने 2 साल तक आपस में डेट किया। इन दोनों ने 2008 में शादी कर ली। इन दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम साहरण दत्त व इकरा दत्त हैं। यह आज तक भी संजय दत्त की पत्नी है, और उनके साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रही है।

माधुरी दीक्षित – ‘साजन’ फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने एक साथ काम किया था। इसी दौरान यह दोनों एक दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे और कुछ समय तक रिश्ते में भी रहे थे। 1993 में संजय दत्त के जेल जाने के कारण यह रिश्ता टूट गया।

 

 

=>
=>
loading...