Entertainment

जब अनिल कपूर बने प्रियंका के मुरीद

प्रियंका

प्रियंका मुंबई| दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ हिट होगी। अनिल ने शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म के एक गीत के लांच के लिए आयोजित समारोह में प्रियंका की मां के साथ खींची गई एक फोटो साझा की।

‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका के साथ नजर आ चुके अनिल ने इस फोटो के साथ लिखे संदेश में कहा, “मैं जानता हूं कि आप हमेशा की तरह इसमें भी बेहतरीन करोगे। मैं आश्वस्त हूं कि ‘वेंटिलेटर’ सुपर डुपर हिट होगी प्रियंका। शुभकामनाएं।”

मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ में प्रियंका को अतिथि भूमिका में देखा जा रहा है। वह इस समय न्यूयार्क में अपनी अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।  ‘वेंटिलेटर’ फिल्म का निर्देशन ‘फरारी की सवारी’ के निर्देशक रहे राजेश मापुस्कर ने किया है।

=>
=>
loading...