IPL का सुरूर इन दिनों जोरों पर है। लोग इसे खूब इंज्वॉय कर रहे हैं। लेकिन इन सबके साथ एक लड़की है जो इस दौरान खूब चर्चा में है। आइये हम आपको बताते हैं कि आखिर ये लड़की कौन है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच में आपको यह लड़की स्क्रीन पर बार-बार दिखाई दी होगी। हर चौके-छक्के पर इस लड़की के रिऐक्शंस स्क्रीन पर दिखाए गए। सोशल मीडिया पर भी इसके लिए कई कयास लगाए जा रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि यह लड़की पारले-जी बिस्कुट के रैपर पर छपने वाली छोटी बच्ची है, जो अब मॉडल बन गई है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह लड़की कोई बड़े बिजेनस घराने से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन असल में इस मिस्ट्री गर्ल का सच कुछ और ही है।
यह लड़की कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से खेलने वाले बॉलर दीपक चहर की बड़ी बहन है, इनका नाम मालती चहर है। वे मिस दिल्ली कॉन्टेस्ट की सेकंड रनरअप रह चुकी हैं। वे मॉडलिंग करती थीं और अब फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं।
मालती सीएसके की टीम को फॉलो करती हैं और उसकी सबसे बड़ी वजह दीपक नहीं बल्कि एमएस धोनी हैं। मालती धोनी की फैन हैं और धोनी के साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो भी पोस्ट किए हैं। मालती के दूसरे भाई राहुल चहर भी क्रिकेटर हैं और वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।