Top NewsUttar Pradesh

कैबिनेट मंत्री ने किया प्रेम मंदिर का दर्शन, चिकित्सालय का भी किया दौरा

प्रेम मंदिर का दर्शन, ओमप्रकाश सिंह, चक्रपाणि जी महाराज, जगद्गुरु कृपालुजी महाराज, निःशुल्क चिकित्सालयprem mandir vrindavan
प्रेम मंदिर का दर्शन, ओमप्रकाश सिंह, चक्रपाणि जी महाराज, जगद्गुरु कृपालुजी महाराज, निःशुल्क चिकित्सालय
prem mandir vrindavan

समाजसेवा व आध्‍यात्‍म का संगम है जेकेपीः ओमप्रकाश सिंह

वृंदावन (उप्र)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह और अखिल भारतीय विश्व हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि जी महाराज ने आज वृन्दावन स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में दर्शन किया और जगद्गुरु कृपालुजी महाराज द्वारा निर्मित निःशुल्क चिकित्सालय का भी दौरा किया। इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश सिंह और चक्रपाणि जी महाराज के साथ जगदगुरु कृपालु परिषत के सचिव राम पुरी भी मौजूद थे।

प्रेम मंदिर का दर्शन कर अभिभूत दोनों अतिथियों ने वहां की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। जगदगुरु कृपालु परिषत के सचिव राम पुरी ने दोनों अतिथियों को परिषत द्वारा संचालित विभिन्न समाज सेवा के कार्यों के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी परिषत द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीमहाराज जी ने सेवा और आध्‍यात्‍म की जो अलख जगाई है उसे उनके उत्‍त‍राधिकारियों ने बाखूबी आगे बढ़ाया है। समाज सेवा और आध्‍यात्‍म के ऐसे संगम की मिसाल बहुत कम ही देखने को मिलती है। चिकित्‍सा और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में जगद्गुरू कृपालु परिषत् द्वारा किए गए कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि जगद्गुरू कृपालु परिषत् की कथनी और करनी एक है। श्रीमहाराज जी ने हमेशा से ही समाजसेवा को अपना परम धर्म माना था, उनकी सुयोग्‍य सु‍पुत्रियों ने उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम किया है।

=>
=>
loading...