Entertainment

सोनम की शादी में नहीं शामिल होंगे ये सितारे, जाने क्या हैं वजह

बॉलीवुड़ स्टार सोनम कपूर की शादी की खबरें इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई यानी मंगलवार को शादी के बंधन में बंधेंगी। दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर रही हैं। सोनम की शादी के लिए अनिल खास तैयारियों में भी जुटे हैं।

आपको बता दे सोनम कपूर शादी में लगभग आधा दर्जन सितारे नही शामिल हो पाएंगे हैं। ये सब लोग कुछ अलग-अलग वजहों से शादी में शामिल नही हो पाएंगे सोनम कपूर कि शादी बॉलीवुड की चर्चित शादी हैं।  इस शादी में अब तक करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, फराह खान, कंगना रनोट आदि नही शामिल हो पाएंगे।

 

खबर के मुताबिक करीना सोनम की शादी में शामिल नहीं होंगी। वो सिर्फ रिसेप्शन में जाएंगी. रिसेप्शन होटल द लीला, मुंबई में होगा, इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तथा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के भी शामिल न होने की खबरें आई हैं। अनुष्का शर्मा बर्थ-डे के बाद काफी बिजी हो गई हैं. उन्हें आनंद एल. राय की फिल्म के फाइनल शूटिंग शेड्यूल के लिए अमेरिका जाना है, इस वजह से वो सोनम कि शादी में शालिम नही हो पाएंगी.  दूसरी तरफ विराट कोहली भी आईपीएल में बिजी हैं। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का 7 मई को मैच है. विराट की टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है।

 


सोनम की संगीत सेरेमनी में कोरियोग्राफ करने वाली थी फराह खान,  लेकिन फराह कि टांग में फ्रैक्चर हो जाने कि वजह से उन्हें तीन सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। तो अब फराह भी इस आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगी।

 

सोनम की शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है।  सोनम की शादी पर मेहमानों को सादगी भरे अंदाज के साथ इकोफ्रेंडली कार्ड भेजकर निमंत्रण भेजा गया है. कार्ड की तस्वीरें सामने आ गईं हैं। ये कार्ड नेचुरल ग्रीन कलर का है। शादि‍यों की तैयारी में कपूर खानदान अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जुट गया है।

=>
=>
loading...