Entertainment

शादी के बाद सोनम क्यों नहीं जा रही हैं हनीमून पर , जानिए वजह?

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी 2018 की मोस्ट अवेटेड स्टार वेडिंग है। सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को शादी करने वाली हैं। सोनम का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में बिजी है। सोनम के घर बॉलीवुड स्टार्स का आना – जाना शुरू हो गया है।सोनम की शादी की तुलना हर कोई विरुष्का की शादी से कर रहा है। शादी ईवेंट्स से लेकर हनीमून तक, फैंस को इनकी हर एक अपडेट चाहिए, लेकिन इसी बीच सोनम के हनीमून को लेकर एक नई खबर सामने आई है।दरअसल, सोनम 7 से 9 मई तक तो सोनम शादी में बिजी रहेंगी और फिर 14 से 15 मई तक सोनम को कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाना है।पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सोनम, आनंद के साथ रेड कार्पेट पर जाएंगी, लेकिन अब खबर आ रही है, आनंद किसी प्रोफेशनल कारणों से सोनम के साथ नहीं जा पाएंगे।सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को रिलीज़ होने वाली है। सोनम फिर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगी। ऐसे में यह कपल अब अक्टूबर या नवंबर में हनीमून पर जाने की प्लान कर रहा है।

 

 

=>
=>
loading...