अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की आज शादी है। सोनम की शादी उनके बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से हो रही है जो एक बिजनेसमैन हैं। सोनम और आनंद की शादी पंजाबी रीति रिवाजों के हिसाब से होगी। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ सोनम के पापा अनिल कपूर भी बहुत खुश हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अपनी बेटी की मेहंदी सेरेमनी में किस तरह से झूमकर नाच रहे हैं।
सोमवार रात सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
अनिल कपूर बेटी की शादी को धूम-धाम से एन्जॉय कर रहे हैं। उनका एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जोड़ी अंग्रेजी गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही अनिल ने करण जौहर के साथ भी खूब ठुमके लगाए। एक दूसरे वीडियो में अनिल कपूर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। अनिल इसमें झक्कास अंदाज में नाच रहे हैं।
आनंद कारज की रश्म आज दोपहर 11-12.30 के बीच रॉकडेल होटल में आयोजित होगी। 8 मई की शाम मुंबई की लीला होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।