LifestyleRegional

इस गरीब ने अपना सपना पूरा करने के लिए जो किया वो हैरान करने वाला हैं

जब हम अपने सपना पूरा करने की ठान लेते हैं। तो उसको पूरा करने के लिए हार्ड से हार्ड वर्क करते हैं। बस मन में एक विश्वास होना चाहिए की हम ये कर सकते हैं। तो फिर क्या सपना आपका छोटा हो या बहुत बड़ा वो पूरा हो कर रहेगा। एक कहावत है ‘’मंजिल उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनो में जान होती हैं। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उडान होती है’’।  जी हाँ कुछ ऐसा ही एक थाईलैंड के शख्स ने कर दिखाया जो आज लोगो के लिए प्रेरणादायक बन चुका हैं

सोशल साइट्स पर इस शख्स की कहानी इन दिनों काफी वायरल हो रही है। जो लोगो को एक सीख भी मिल रही हैं।

दरसल यह मामला तब का है जब एक दिन यह शख्स थाईलैंड के सिंग बुरी क्षेत्र स्थित ‘Maxsingburibike’ नामक शोरूम पर फटे पुराने कपडे पहने हुए पहुंचा था। पहले उसने खिड़की से पूरे शोरूम का मुआयना किया और कुछ देर बाद उसके अंदर पहुंचा। शोरूम में मौजूद सभी लोग उसे देखने लगे, उस वक्त लोगों को लगा कि ये कोई भिखारी या मजदूर होगा। लेकिन जैसे ही उसने एक शख्स से शोरूम के मालिक के बारे में पूछा और हार्ले डेविडसन गाड़ी खरीदने के बात कही तो सब लोग उसका उनका मजाक उड़ाने लगे। कुछ देर तक सेल्स मैन उसको इग्नोर करते रहे।

जिसके बाद उस शख्स को गुस्सा आने लगा और उसने चिल्लाते हुए शोरूम ओनर को बुलाया और उसको सारी बातें बताई। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहें दोनों पर टिकी थी।


करीब 10 मिनट के बाद शोरूम के मालिक ने उन्हें हार्ले डेविसन दिखाई और उसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताया। गाड़ी का मुआयना करने के बाद शख्स ने तुरंत सबके सामने 12 लाख रुपए कैश निकाल कर रख दिए।

जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग एकटक निगाहों से उस शख्स की ओर देखने लगे। सबको यही लग रहा था क्या सचमुच इस शख्स के पास इतने पैसे हैं।

सपना था खुद का हार्ले डेविडसन खरीदने का….
इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी तस्वीर क्लिक करनी शुरू कर दी और बाद में उसकी फोटोज सोशल साइट्स फेसबुक पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते इस शख्स की कहानी वायरल हो गई।

एक वेबसाइट के मुताबिक, शख्स की तस्वीर वायरल होने के बाद उसकी बहन ने इस शख्स के पहचान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये मेरा भाई है और उसका नाम लंग डेचा है। बहेन ने बताया  कि लंग काफी सिंपल इंसान है, लेकिन लंग डेचा अमीर नहीं है। पर वो  काफी मेहनती है और उसका एक सपना था की वो खुद का हार्ले डेविडसन बाइक खरीदगा।  वो काफी समय से इसके लिए पैसे भी जमा कर रहा था। और आखिर कर अब लंग डेचा ने अपना सपना पूरा कर लिया हैं।

 

 

=>
=>
loading...