Entertainment

सोनम का लहंगा है सबसे महंगा, 18 महीने में बनकर हुआ तैयार, हुई ये ख़ास कारीगरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोनम कपूर बहुत फैशनिस्टा हैं, और इसका सबूत सोनम ने अपनी संगीत सेरेमनी में दिया। सोनम कपूर बॉलीवुड की एक चर्चित फैशन आईकॉन हैं।सोनम ने कई मौको पर यह साबित किया है कि स्टाइल को लेकर उनकी पसंद लाजबाव है और संगीत में भी सोनम कपूर ने अपनी फैशन आइकॉन इमेज को एक बार फिर साबित किया।सोनम कपूर अपनी संगीत सेरेमनी में शेड्स ऑफ वाइट रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। सोनम का यह चिकनकारी लहंगा आपको दूर से भले ही सफेद रंग का दिख रहा हो, लेकिन आप करीब से देखेंगे तो आपको इसमें लाइट पिंक, गोल्डन और कई दूसरे रंग भी नजर आएंगे। सोनम के लहंगे को अबू जानी-संदीप खोसला ने डिजाइन किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोनम के इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइन करने में कितना वक्त लगा?सोनम के लहंगे में मोतियों के एक अलग सेट का यूज़ किया गया है। इसके अलावा लहंगे के हर लेयर में सिल्वर जरदोजी, जरी, गोल्ड, छोटे छोटे सीक्वेंस, स्वरोस्कि क्रिस्टल और पर्ल्स का काम किया गया है। सोनम कपूर का लहंगा अपने आप में एक मास्टर पीस है। इस ड्रेस को 2 साल पहले ऑर्डर किया था और इस पर कई टीम्स ने मिलकर 18 महीनों तक काम किया।  सूत्रों के मुताबिक, सोनम के लंहगे की कीमत लाखों में है।

=>
=>
loading...