Entertainment

कौन है ये क्यूट बेबी जो इंस्टग्राम पर फर्राटे से लगा रही है दौड़

इस क्यूट बेबी का एक दिन में  इंस्टग्राम पर मिले 41,271 likes ये क्यूट बेबी और कोई नहीं बल्कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की नातिन है। और इस क्यूट बेबी गर्ल का नाम राध्या है। ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी को शादी के बाद 23 अक्टूबर साल 2017 में एक क्यूट सी बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा है।

ईशा देओल ने अपनी बेटी की अब तक कोई भी तस्वीर लोगो के सामने नहीं लायी है। लेकिन अब ईशा देओल ने अपनी बेटी राध्या की तस्वीर इंस्टग्राम पर शेयर की है जिसके बाद उस तस्वीर पर लाइक और कमेंट्स बढ़ते ही जा रहे हैं।

ईशा ने बेटी राध्या की एक तस्वीर पोस्ट कर उसमें कैप्शन लिखा ‘राध्या तख्तानी… हमारी डार्लिंग बेटी’। इस कैप्शन के साथ ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी को टैग भी किया। ईशा की बेटी ने तस्वीर में बेबी पिंक कलर की फ्रिल वाली फ्रांक पहनी हुई है। और सिर पर बेबी पिंक कलर की मिक्की माऊस हेड गियर लगाया है।

ईशा की बेटी राध्या इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रही हैं। अब तक इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 41,271 likes लोगों ने किया है। इस पोस्ट के रिएक्शन में कोई उनकी बेटी को ‘डॉल’ कह रहा है तो कोई ‘कार्बन कॉपी ऑफ मदर’ कह रहा है।


ईशा देओल और भरत ने 29 जून साल 2012 में शादी की थी। बता दें कि ईशा देओल ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने बेबी बंप की कई तस्वीरें फैंस के लिए पोस्ट की थीं। आज कल एक्ट्रेस का बेबी बंप सोशल मीडिया पर शो करना का चलन काफी पसंद किया जा रहा है। ईशा से पहले सेलीना जेटली और लीजा हेडेन ने भी अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

 

=>
=>
loading...