Uncategorized

12वीं क्लास में इस लड़की को दिल दे बैठे थे धोनी, अब नाम भी जान लीजिए

मुंबई। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंस की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस दौरान वह अपने क्रिकेट के पलों को  खूब एन्जॉय कर रहे हैं। क्रिकेट के इतर धोनी ने अपने जीवन के उस राज से पर्दा उठा दिया है जिसके बारे में पहले किसी को नहीं पता था। धोनी ने खुद अपने पहले क्रश का खुलासा कर दिया है।

बता दें कि धोनी समेत टीम के कुछ खिलाड़ी हाल ही में एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। यहीं, धोनी से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया। धोनी पहले कुछ संकोच दिखाया और फिर अपने पहले क्रश का राज सबके सामने खोल दिया। इस दौरान धोनी ने खुद ही बताया कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे तो स्वाति नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था। यह 1999 की बात है।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं। चेन्नई दो साल के प्रतिबंध के बाद टूर्नामेंट में लौटी है। आईपीएल 2018 में धोनी और उनकी टीम काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। 10 में से 7 मैच जीतकर माही की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH