मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं। टाइगर जहां खुद को फिट रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं वहीँ दिशा पटानी भी फिटनेस के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।
हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो ने तो मानो पानी में आग ही लगा दी है।वीडियो में दिशा पटानी पानी में स्टंट करते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स को भी चैलेंज दे दिया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, इसे और कौन कर सकता है?
बता दें कि दिशा पटानी आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘बागी 2’ में नजर आईं थी। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था।