Top NewsUttar Pradesh

जो व्यक्ति समाजवादी नहीं वो मुलायमवादी कैसे : रामगोपाल

रामगोपाल

रामगोपाललखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि पार्टी तथा सरकार में सब बिल्कुल दुरुस्त है। पार्टी में अगर किसी को कुछ दिख भी रहा है तो कल पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ठीक भी हो जाएगा। रामगोपाल ने यह भी कहा है कि एक आदमी शुरू से पार्टी को बर्बाद करने में आमादा है। रामगोपाल ने कहा कि जो व्यक्ति समाजवादी नहीं वो मुलायमवादी कैसे हो सकता है। यह बात प्रोफेसर राम गोपाल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ करीब 45 मिनट की गुप्त बैठक के बाद कही। रामगोपाल ने कहा कि कुछ बाहरी लोग नेताजी की सरलता का लाभ उठाते हैं। अपने को मुलायमवादी कहने वाले यह लोग पार्टी की छवि को अक्सर दागदार करने में लगे रहते हैं। मीडिया के बाहरी व्यक्ति का नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं, उनका नाम।

यह बाहरी लोग नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की सरलता का फायदा उठाते हैं। उन्होंने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि शुरू से एक आदमी पार्टी को बर्बाद करने में आमादा है। बाहरी लोगों का पार्टी के हित से सरोकार नहीं है। रामगोपाल ने कहा जो व्यक्ति समाजवादी नहीं वो मुलायमवादी कैसे हो सकता है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ गुरुवार को हुई बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश ने उनसे बहुत बातें सुनी हैं। इसके बाद भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई बात बिगड़ने वाली नहीं है। उन्होंने यह जरूर कहा कि शिवपाल यादव को पार्टी का अध्यक्ष बनाने से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश से भी पूछना चाहिए था। वह अपना त्यागपत्र सौंप देते। उनको पद से हटाने का निर्णय ठीक नहीं था। मुख्यमंत्री के शिवपाल यादव से महत्वपूर्ण मंत्रालय वापस लेने के बारे में राम गोपाल ने कहा कि विभाग वापस करना मुख्यमंत्री का अधिकार होता है।

=>
=>
loading...