नई दिल्ली। कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिसके बारे में जानकर रुह कांप जाती है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। घटना सोमालिया की है जहां एक महिला को आतंकियों ने पत्थर मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला आतंकी समूह अल-शबाब की अदालत के नजर में दोषी पाई गई थी।
कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिसके बारे में जानकर रुह कांप जाती है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। घटना सोमालिया की है जहां एक महिला को आतंकियों ने पत्थर मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला आतंकी समूह अल-शबाब की अदालत के नजर में दोषी पाई गई थी।
शुकरी अब्दुल्लाही वारसेम नाम की महिला पर बिना पिछले पतियों को तलाक दिए 11 शादियां करने का आरोप था। उसे जमीन में गर्दन तक गाड़ दिया गया, फिर आतंकियों ने पत्थर मार-मार उसकी जान ले ली। बता दें कि अल-शबाब नाम का यह आतंकी संगठन शरिया कानून का सख्ती से पालन करता है। अल-शबाब के गवर्नर मोहम्मद अबू उसामा ने रॉयटर्स को बताया, ”शुकरी अब्दुल्लाही और उसके कानूनी पति समेत 9 पतियों को अदालत लाया गया था। हर एक ने कहा कि वह उसकी पत्नी थी।”
इस्लामिक कानून के मुताबिक- एक महिला के एक से ज्यादा शौहर होना गैरकानूनी है मगर मर्द चार शादियां कर सकते हैं। पति-पत्नी दोनों के लिए तलाक की व्यवस्था है मगर पति अपनी पत्नियों से खुद अलग हो सकता है, जबकि महिला को पति की इजाजत लेनी पड़ती है। अगर पति इनकार कर दे तो फिर उसे तलाक के लिए धार्मिक अदालत की शरण लेनी पड़ती है।