Entertainment

ऋषि कपूर ने पार्टी में सलमान की भाभी से की ऐसी हरकत, नीतू को मांगनी पड़ी माफ़ी

सोनम और आनंद ने 8 मई की सुबह शादी की थी। शाम को उन्होंने अपने दोस्तों और करीबियों के लिए मुंबई के द लीला में रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, करण जौहर, किरण राव, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान, सैफ अली खान जैसे तमाम बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे।बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंचे थे। वहां ऋषि कपूर ने सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के साथ बहस की है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो ऋषि की पत्नी नीतू सिंह ने सोहेल खान से माफी मांग ली है।दरअसल, ऋषि कपूर इस बात से नाराज थे कि सलमान उनसे अच्छे से बात नहीं करते। और न ही उनसे ठीक तरीके से मिलते हैं। पार्टी में जब ऋषि, सीमा से मिले तो उन्होंने सीमा से सलमान की शिकायत की। ये बात सीमा को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने ऋषि को जवाब दे दिया। इसके बाद दोनों में बहस हो गई।बहस के बाद ऋषि पार्टी छोड़कर चले गए। सीमा ने ये बात जाकर सलमान को बताई। यह जानकर सलमान बहुत नाराज हुए। इस घटना के बाद पूरा खान परिवार काफी गुस्से में था। हालांकि, नीतू कपूर ने अपने पति की गलती मानते हुए खान परिवार से माफी मांगी।

 

=>
=>
loading...