Uttar Pradesh

यूपी : राहुल ने भगवान कामतानाथ के दर्शन किए

राहुल

राहुल चित्रकूट| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार दोपहर यहां कामदगिरि में विराजमान भगवान कामतानाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किए। इसके पहले उन्होंने आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव साकेत बिहारी मिश्र ने कहा कि राहुल गुरुवार देर रात चित्रकूट जिला मुख्यालय के निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी ने दोपहर में कामदगिरि परिक्रमा में विराजमान भगवान कामतानाथ मंदिर में दर्शन किए। इससे पूर्व उन्होंने चित्रकूट जिले की आन्दोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

मिश्र ने कहा कि राहुल इसके बाद सीतापुर के पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित ‘खाट’ पंचायत को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बांदा जिले के बदौसा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वेश्वर जी के घर में भोजन करेंगे, जिसके बाद वह अतर्रा कस्बे में आयोजित खाट पंचायत को संबोधित करेंगे।

=>
=>
loading...