Entertainment

44 की उम्र में गीता मां को मिला उनका प्यार, फोटोज़ देख जायेंगे हैरान

मशहूर टीवी शो डांस इंडिया डांस की जज और कोरियोग्राफर गीता मां को तो जानते ही होंगे आप। हाँ वही गीता कपूर जो डांस पर आधारित शो डांस इंडिया डांस में जज के रुप में मौजूद रहती हैं।आज हम मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर के बारे में एक दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरूआत करने वाली गीता कपूर आज 44 साल की हो चुकी हैंआपको बता दें कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन, इन दिनों गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  गीता ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनको आपने कई टीवी सीरियल में जज के रुप में देखा होगा।गीता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कोरियोग्राफर के रुप में काम किया है। इन फिल्मों में हे बेबी, तेरे नाल लव हो गया, अशोका, फ़िज़ा, तीस मार खान, हैं। इसके अलावा, गीता ने फराह खान के साथ कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी ख़ुशी कभी गम, मोहब्बतें जैसी फिल्मों को भी कोरियोग्राफ किया है।खबरों के मुताबिक, कोरियोग्राफर गीता कपूर इन दिनों कोरियोग्राफर-मॉडल राजीव खुची को डेट कर रही हैं। गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की फोटोज़ देखकर यही लगता है कि वो इन दिनों रिलेशनशिप में हैं।जब भी गीता से उनके प्यार के बारे में पूछा जाता है, तब वो इसे हंस कर टाल देती हैं या उसके बारे में चुप ही रहती है। इसलिए हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह सच क्या है।  हालांकि राजीव की इन्स्टाग्राम प्रोफ़ाइल दोनों की बेहद करीबी फोटोज़ से भरी हुई है। जिन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि दोनों ‘सिर्फ अच्छे दोस्त’ हैं।

=>
=>
loading...