Entertainment

इस शख्स ने सलमान को गिफ्ट में दिया था ये ब्रेसलेट, अब नाम भी जान लीजिए

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हमेशा अपने दाहिने हाथ में एक ब्रेसलेट पहने नजर आते हैं। फिरोजा स्टोन से बने इस ब्रेसलेट को सलमान अपना लकी चार्म मानते हैं और कभी खुद से दूर नहीं रखते।

फिल्म तेरे नाम में ये सबसे पहले इस ब्रेसलेट को पहने नज़र आए थे और फिल्म ने धमाल मचा दिया था। उसके बाद कई फिल्मों में सलमान ने इस ब्रेसलेट को पहनना नहीं भूला।

जिस किसी फिल्म में सलमान ने यह ब्रेसलेट पहना उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल निकली। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान को ये लकी ब्रेसलेट किसने दिया था।

ये ब्रेसलेट सलमान के पापा सलीम खान ने उन्हें 16 साल पहले तोहफे में दिया था। तब का दिन है और अजा का दिन। सलमान ने कभी खुद को अपने ब्रेसलेट से अलग नहीं किया। दिलचस्प बात यह है कि सलीम खान भी इसी तरह का ब्रेसलेट पहनते हैं, और वैसा ही ब्रेसलेट उन्होंने अपने बेटे को भी गिफ्ट किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH