Sports

शादी के बाद इस लड़की के लिए धड़का कोहली का दिल, बोले- अनुष्का नहीं, वो है मेरा पहला प्यार

नई दिल्ली। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रहे विराट कोहली की टीम प्ले ऑफ से पहले ही बाहर हो गई है। आईपीएल ट्रॉफी जीतने का विराट का सपना एक बार फिर टूट गया। बता दें कि करियर के शुरुआत में विराट कोहली काफी एग्रेसिव हुआ करते थे लेकिन अनुष्का से शादी के बाद उनकी लाइफ में काफी बदलाव आए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों को महसूस किया। जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। वो बहुत ही धार्मिक हैं और मुझमें काफी पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। लेकिन क्या आपको पता है अनुष्का के अलावा भी एक लड़की है जिसके लिए विराट का दिल धड़कता है।

 

विराट कोहली ने बताया की वह अनुष्का से तो बेशुमार प्यार करते हैं, लेकिन हॉलीवुड की एक अभिनेत्री भी है जिसको देखकर उनके दिल में घंटिया बजने लगती हैं। जी हां, क्रिकेट लाउंज की खबर के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि कोहली ने हॉलीवुड अभिनेत्री पेनिलोपे क्रूज को अपना फेवरेट क्रश बताया है। विराट बताते हैं कि पेनिलोपे उनको काफी पसंद हैं और वह बेहद खूबसूरत हैं।

बता दें कि पेनिलोपे स्पेनिश अभिनेत्री हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि, क्या इस बात की खबर वाईफ अनुष्का को है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH