InternationalOdd & Weird

यहां था बच्चा पैदा करने पर बैन, 12 साल बाद पहली बार अनजाने में हुआ जन्म

ब्राजील के 3000 लोगों की आबादी वाले छोटे से द्वीप फर्नांडो डि नोरोना पर 12 साल में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है। इस द्वीप पर कोई महिला मां बनना चाहती हैं, तो उसे द्वीप छोड़कर करीब 370 किलोमीटर दूर जमीन पर बसे शहर जाना पड़ता है।

इस द्वीप पर किसी शिशु के जन्म पर पाबंदी थी क्योंकि यहां एक भी प्रसव केंद्र नहीं है। साथ ही दुर्लभ प्राणियों का घर होने के चलते परिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए भी यहां जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी कड़े कानून हैं।

महिला ने बताया कि बीती रात को उसे अचानक पेट में बहुत जोर का दर्द हुआ और वह बाथरूम चली गई। यहीं पर बच्चे का जन्म हुआ। इसके बाद नवजात बच्ची का बाप दोनों को अस्पताल ले आया। प्रशासन ने भी बच्चे जन्म की पुष्टि की है। उधर, सालों बाद बच्चे की किलकारियां सुनकर घर और पड़ोस में खुशी का माहौल है।

एक दशक से भी ज्यादा समय द्वीप पर जन्मे बच्चे को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी है। वे अब परिवार के लिए मदद जुटाने में लगे हुए हैं। बहुत से लोग बच्ची के लिए कपड़े उपहारस्वरूप दे रहे हैं।

=>
=>
loading...