IANS News

दीपिका का नया जुनून दौड़ना

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)| बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. द्वारा दी गई फिटनेस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा है कि दौड़ना उनका नया जुनून है। दीपिका ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह जिम वियर में दौड़ती नजर आ रही हैं।

दीपिका ने ट्वीट किया, मैं फिटनेस और अपने नए जुनून – दौड़, को लेकर काफी उत्साहित हूं रनिंग। धन्यवाद पीवी सिंधू! आपका चैलेंज स्वीकार है।

इसके बाद अभिनेत्री ने खिलाड़ी मिताली राज, रानी रामपाल और अदिति अशोक को चुनौती दी।

सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ नामक फिटनेस चेलैंज शुरू किया है और इसके माध्यम से वह लोगों से फिट रहने की अपील कर रहे हैं।

फिटनेस अभियान जारी रखने के लिए, ओलंपियन शूटर और राजनेता ने बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन, क्रिकेटर विराट कोहली और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को सोशल मीडिया से माध्यम से अपने-अपने फिटनेस मंत्र पोस्ट करने की चुनौती दी थी।

इसी के तहत कोहली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। मोदी ने भी उनकी चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वह जल्द ही अपना एक व्यक्तिगत फिटनेस वीडियो पोस्ट करेंगे।

=>
=>
loading...