RegionalTop News

आईएस लड़ाकों की शारीरिक इच्छािपूर्ति कर रही हैं बिहारी लड़कियां

बर्बर आतंकी संगठन आईएस, खूंखार लड़ाकों की शारीरिक इच्छा पूर्ति, बिहार से लड़कियों की तस्कोरीisis
बर्बर आतंकी संगठन आईएस, खूंखार लड़ाकों की शारीरिक इच्छा पूर्ति, बिहार से लड़कियों की तस्कोरी
isis

भागलपुर। बर्बर आतंकी संगठन आईएस के खूंखार लड़ाकों की शारीरिक इच्‍छापूर्ति के लिए बिहार से लड़कियों को सीरिया भेजा जा रहा है। इन लड़कियों को हैदराबाद के रास्‍ते सीरिया भेजा जाता है. बिहार के तीन जिलों किशनगंज, दरभंगा और मधुबनी में इस मामले पर एनआइए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) की नजर है। सीरिया में यह लड़कियां आईएस के लड़ाकों की शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करती हैं।

दरअसल में बिहार के उक्‍त तीनों जिले भयंकर गरीबी से जूझ रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर मानव तस्कर सक्रिय हैं। हाल ही में नई दिल्ली में पुलिस गिरफ्त में आए आफाक और उसकी पत्नी ने खुलासा किया था कि उसने सीमांचल इलाके की 300 लड़कियों को बाहर बेच दिया है।

लड़कों का लिया जा रहा सहारा

लड़कियों को प्रलोभन देने के लिए आतंकी लड़कों का सहारा लेते हैं। लड़कियों की खरीद में इन्हीं लड़कों को पैसे दिए जाते हैं। यदि लड़की लड़के के झांसे में आ जाती है तो उसे हैदराबाद ले जाया जाता है।

हैदराबाद में होता है ब्रेनवॉश

हैदराबाद में लड़कियों को पहले धार्मिक ज्ञान दिया जाता है। फिर इन्हें बताया जाता है कि यदि ये जिहादियों की जरूरतें पूरी करेंगी तो इन्हें जन्नत नसीब होगी। इसके बाद इन्हें जेहादियों की शारीरिक जरूरतों को पूरा करने सीरिया भेजा जाता है।

सीरिया की वीडिया का लेते सहारा

हाल ही में सीरिया में जिहादियों ने एक लड़की को पुरस्कृत किया। यह लड़की पिछले तीन महीने के दौरान एक हजार आईएस लड़ाकों के संपर्क में आई। इस दौरान यह गर्भवती भी हुई। इस लड़की का वीडियो बिहार की लड़कियों को दिखाया जा रहा है।

कहते हैं पुलिस अधिकारी

सीमांचल के एक वरीय पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एनआइए मामले की जांच कर रही है। राष्‍ट्रहित में मामले का खुलासा करना उचित नहीं है।

=>
=>
loading...