Entertainment

इन पॉपुलर टीवी स्टार्स को मिला स्टारडम, नाम बदलकर..!

टीवी जगत में कुछ ऐसे स्टार्स है, जिन्होंने अपना नाम बदल लिया है। अभी हाल ही में ”इस प्यार को क्या नाम दूं?” की एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपना नाम बदलकर दीपा किया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब टीवी स्टार्स ने अपने नाम बदले हो। किसी ने स्टारडम में आने के बाद तो किसी ने उससे पहले अपने नाम बदले। सभी की वजहें अलग-अलग रही हैं। नाम बदलने से कईयों की किस्मत भी चमकी है। चलिए जानते हैं उन टीवी एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किया है –किश्वर मर्चेंट – किश्वर मर्चेंट ने दो साल पहले अपने नाम में बदलाव किया था। नाम के बीच में उन्होंने ‘A’ को ‘E’ से बदला था और सरनेम में एक्स्ट्रा T लिखवाया। अब उनका नाम Kishwer S Merchantt है, जोकि पहले Kishwar Merchant था।गौहर खान – गौहर खान ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है। पहले उनका नाम Gauhar Khan था जिसे बदलकर उन्होंने Gauahar कर लिया है। नाम की स्पेलिंग में बदलाव उन्हें सूट हुआ है। बिग बॉस-7 की विनर बनने के बाद वो सेलेब्रिटी बन गई  हैं।वाहबिज दोराबजी – टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है। एक्ट्रेस ने वाहबिज की स्पेलिंग से एक्स्ट्रा b हटवाया है। उनका नाम Vahbbiz से Vahbiz हुआ है।अनीता हसनंदानी – टीवी शो ”ये है मोहब्बतें” में शगुन का रोल करने वाली अनीता हसनंदानी टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं। उनका असली नाम नताशा है। उन्होंने एकता के टीवी शो ”कभी सौतन कभी सहेली” से डेब्यू किया था। गौरव चोपड़ा – टीवी के हैंडसम हंक गौरव चोपड़ा ने सरनेम चोपड़ा की स्पेलिंग में एक्स्ट्रा A लिखवाया। किसी खास शख्स ने उनकी मम्मी को ऐसा करने को कहा था। उनका नाम Gaurav Chopra से Gaurav Chopraa हुआ है।करणवीर बोहरा – नागिन-2 में लीड रोल निभाने वाले करणवीर बोहरा का असली नाम मनोज बोहरा है। जब उन्होंने स्मॉल स्क्रीन पर ”कसौटी जिंदगी की” से डेब्यू किया था। तब अपना नाम बदलकर करणवीर रखा था।रश्मि देसाई – रश्मि देसाई ने 9 साल पहले अपना नाम बदला था। उनका असली नाम दिव्या है। प्रोफेशनल न्यूरोलॉजिस्ट के कहने पर उनकी मम्मी ने उनका नाम बदलवाया।

 

=>
=>
loading...