Regional

जुए में हार गया पत्नी, जीतने वाले ने उसके साथ किया ये काम

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगाकर हार गया। जुए में महिला को जीतने वाले शख्स ने उसके साथ जो किया वो रूह कंपा देने वाला है। उसने महिला के साथ कई बार रेप किया।

शर्मनाक बात यह है कि इस काम में महिला के पति ने उस दरिंदे का साथ दिया। इस दौरान महिला खुद को छोड़ देने की लाख मिन्नतें करती रही न ही उस दरिंदे का दिल पसीजा और न ही उसके पति ने उसकी मदद की। फिलहाल महिला ने पुलिस में दोनों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता दो बच्चों की मां है। महिला ने बताया कि उसका पति जुए में उसे हार गया था। इसके बाद जीतने वाले शख्स ने उसके पति के सामने ही उसका रेप किया। जब उसने अपनी इज्जत बचाने की कोशिश की तो पति ने उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़िता के गांववालों का कहना है कि महिला का पति जुए का आदी है और वह अपनी पत्नी को जुए में लगा बैठा था, जिसके बाद वह उसे हार गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें उस वक्त इस घटना की जानकारी मिली जब महिला कुछ ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और लिखित में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH