Entertainment

10 साल छोटे लड़के को डेट कर रहीं प्रियंका, ये काम करते कैमरे में हुईं कैद

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी गायक निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड में एक साथ देखा गया, जिससे दोनों की डेटिंग खबरों को बल मिला है। बता दें कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। प्रियंका जहां 35 साल की हैं तो वहीँ निक अभी 25 साल के हैं।

एक सूत्र ने वेबसाइट ईटीऑनलाइन को बताया कि दोनों को टोका मडेरा रेस्तरां में एक साथ वक्त बिताते देखा गया। दोनों यहां गुरुवार को रात लगभग आठ बजे पहुंचे थे। दोनों को गुआकामोल, केविचे वर्डे, चिकन टैकोज और जापनी वाग्यू बीफ का लुत्फ उठाते देखा गया।

सूत्र ने कहा, दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थी। प्रियंका प्यार से निक के बालों में हाथ फेर रही थीं। उन्होंने कहा, दोनों बहुत प्यारे लग रहे थे और एक-दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे थे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH