RegionalTop News

VIDEO: वो भैया-भैया बोलकर छोड़ देने की मिन्नतें करती रही, लेकिन नहीं रुका गंदा काम

फोटो ज़ी न्यूज़फोटो ज़ी न्यूज़

कैमूर। बिहार के कैमूर से छेड़खानी का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मनचले अपने दोस्त के साथ जा रही लड़की को सरेआम छेड़ रहे हैं और वो उनसे भैया-भैया बोलकर खुद को छोड़ देने की मिन्नतें कर रही है।

छेड़छाड़ के इस वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह कैमूर जिले के भगावनपुर थाना क्षेत्र के मसहीं गांव के आसपास का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 5-6 लड़के एक प्रेमी जोड़े को रोककर पहले उनके साथ मारपीट करते हैं, फिर लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू हो जाती है।

वीडियो साभार:  EENADU INDIA

लड़की के साथ मौजूद लड़का भी उसे बचाने की पूरी कोशिश करता है लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाता है। जिस जगह ये घटना हुई वहां का इलाका काफी सुनसान दिखाई दे रहा है।

उधर जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सनसनी फ़ैल गई। कैमूर के एसपी ने कहा कि इस वीडियो में जो भी लड़के दिखाई दे रहे हैं उन्हें पुलिस जल्द ही पकड़ने में कामयाब होगी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH