InternationalOdd & Weird

यहां केवल 15 साल तक की लड़की बनती है दुल्हन, वजह जानकार दंग रह जाएंगे आप

आतंकी संगठन आईएसआईएस का नाम आते ही हम लोगों का दिल दहला जाता है, क्योंकि कही न कही उनकी हरकतें हमारे दिल में डर पैदा कर रखी है। आईएसआईएस ने जो नियम बना रखें हैं, वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं। आज तक आपने उनके अत्याचारों के बारे में सुना होगा, लेकिन एक दाई ने जो उस संगठन के बारे में खुलासा किया है, वो बेहद ही खौफानाक और होश उड़ाने वाला है। सीरिया के रक्का में करीब चार दशकों की हालत के बारे में दाई समीरा अल-नस्र ने अहम खुलासे किए हैं।

66 साल की अल-नस्र ने कहा कि इस आतंकी संगठन के लोग 15 साल से कम उम्र की लड़की से ही शादी करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आंतकी 15 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को अपनी बीवी नहीं बनाता है।

अल-नस्र ने बताया कि उन्होंने आज तक कई बच्चों की डिलीवरी कराई, लेकिन पिछले दो साल से यहां के हालात काफी बदल गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां बच्चे का जन्म होते ही, उसे आतंकी का वर्दी पहना दी जाती है।

अल-नस्र के मुताबिक, हाल के दिनों एक तुर्किश इस्लामिक लड़ाके के यहां एक बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के तुरंत बाद उसे आतंकियों वाली ड्रेस पहना दी गई। इतना ही नहीं उस बच्चे का पिता खुद पर गर्व करते हुए कहता है कि उसका बच्चा भी इस्लामिक लड़ाका बनेगा।

दाई आगे बताती हैं कि मैंने कई बार आतंकियों का विरोध करने और वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। क्योंकि, यहां पकड़े जाने पर हमेशा के लिए जेल या बीच चौराहे पर मौत तक की सजा दी जाती है। उन्होंने मेरे रिटायर्ड अरबी टीचर को भी जेल में डाल रखा है।

 

=>
=>
loading...