मुंबई। बॉलीवुड में अपनी दबंगई के लिए मशहूर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में बिश्नोई के गुर्गे को अरेस्ट किया गया है। गुरुग्राम की एसटीएफ टीम ने हैदराबाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे संपत नेहरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।
उसने बताया कि वह सलमान की हत्या की प्लानिंग कर कर रहा था। इसके लिए उसने दो दिन तक सलमान के घर की रेकी भी की। नेहरा ने बताया, ‘सलमान आमतौर पर दिन में बिना सुरक्षा के अपने प्रशंसकों से मिलने बालकनी में आते थे जहां उन्हें आसानी से वहीं मारा जा सकता था।
नेहरा ने बताया कि इसके लिए उसने बालकनी और प्रशंसकों के बीच दूरी का अंदाजा भी लगाया था जिससे सही हथियार का इंतजाम किया जा सके। उसने आगे बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भागने की योजना भी बना चुका था।
वहीँ, नेहरा के इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है और अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आरोपी संपत नेहरा पर दो दर्जन से ज्यादा हत्या, हत्या के प्रयास और फिरौती मांगने के मामले अलग अलग राज्यों दर्ज हैं।