EntertainmentTop News

 21 साल बाद आयी माधुरी दीक्षित को ‘साजन’ संजय दत्त की याद,  इस मूवी में एक साथ आएंगे नजर

 

90 के दशक की हिट जोड़ी में से एक थी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी,  और अब लगभग 21 साल बाद दोनों एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। ये बात बताने वाली तो नही क्योंकि  संजय दत्त और माधुरी दीक्षित  की मूवी आज भी हिट हैं।

संजय और माधुरी ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है एक समय था जब संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री देख फैंस पागल हुआ करते थे। दोनों की तीन फिल्में लगातार हिट हुई थीं। जो हैं  थानेदार’, ‘साजन’ और ‘खलनायक’।

आपको बता दे संजय और माधुरी साजन मूवी से  एक दुसरे के करीब आए थे।  इन दोनों की ये करीबी इतनी बढ़ गयी थी, की ये दोनों एक दुसरे से शादी करने वाले थे।

लेकिन 1993 बम्बई बम ब्लास्ट केस ने सब कुछ बदल दिया। इस केस में संजय दत्त दोषी पाए गए। इसके बाद माधुरी ने उनसे दूरियां बना ली और दोनों की राहें अलग हो गईं

 और इसके बाद दोनों ने न ही कभी किसी फिल्म में साथ काम किया और न ही एक दूसरे से मुलाकात की।बड़े पर्दे पर कई साल बाद अब माधुरी और संजय फिर एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं।  दोनों करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ के लिए साथ आ रहे हैं।

जिसमे संजय  दत्त  और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिेखेंगे।

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘इलाका’, ‘कानून अपना-अपना’, ‘थानेदार’, ‘साजन’, ‘खलनायक’, ‘साहिबान’, ‘महानता’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

=>
=>
loading...