Entertainment

मामी फिल्म महोत्सव में महिला फिल्मकार के लिए पुरस्कार की घोषणा

मामी फिल्म महोत्सव, महिला फिल्मकार के लिए पुरस्कार की घोषणा, भारतीय सिनेमा में लैंगिक समानता, करण जौहरkaran johar
मामी फिल्म महोत्सव, महिला फिल्मकार के लिए पुरस्कार की घोषणा, भारतीय सिनेमा में लैंगिक समानता, करण जौहर
karan johar

मुंबई| करण जौहर ने 18वें मुंबई मामी फिल्म महोत्सव के माध्यम से भारतीय सिनेमा में लैंगिक समानता को दर्शाने के लिए महिला फिल्मकारों के लिए पुरस्कार की घोषणा की। करण जौहर ने कहा, “हम इस साल विशेष पुरस्कार मामी मास्टर कार्ड सर्वश्रेष्ठ महिला फिल्मकार 2016 अवार्ड की घोषणा करने को लेकर रोमांचित है। 15 लाख रुपये का यह पुरस्कार सिर्फ भारतीय फिल्मों के लिए हैं। इस पुरस्कार का लक्ष्य भारत में महिलाओं की आवाज बुलंद करना है।”

इस फिल्म महोत्सव में 54 देशों की फिल्मों, वृत्तचित्रों, लघु फिल्मों सहित 180 से ज्यादा फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्मोत्सव में निर्देशक व लेखक साई परांजप्ये और मशहूर फिल्मकार जिया झांगके को सिनेमा में उत्कृष्ट काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। विशाल भारद्वाज ने दोनों के योगदान को सराहा।

एक संवाददाता सम्मेलन में 18 वें जियो मामी फिल्म महोत्सव का अनावरण किया गया, जिसमें कंगना रानौत सहित बोर्ड के न्यासी करण जौहर, विशाल भारद्वाज, जोया अख्तर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी सहित सह-अध्यक्ष किरण राव, और फिल्म महोत्सव की निर्देशक अनुपमा चोपड़ा ने शिरकत किया।

किरण राव ने कहा कि मामी क्लब की शुरुआत सर इयान मैकलेन और आमिर के बीच बातचीत से हुई। उन्होंने कहा कि अकादमी सिर्फ अक्टूबर में ही नहीं बल्कि पूरे साल बेहतरीन फिल्मों की कहानियों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह फिल्म महोत्सव 20 अक्टूबर से शुरू होगा।

=>
=>
loading...