मुंबई। सैफ अली खान और करीना कपूर का लाडला तैमूर अपने क्यूटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। करीना कपूर ने हाल ही में तैमूर का एडमिशन प्ले स्कूल में करवाया है। आप जब इस स्कूल की फीस सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इस किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000रु. है। यानि की इसके हर महीने का चार्ज महज 5,000 रु. है।
इस स्कूल की सबसे खास बात है कि यहां सिर्फ एक दिन क्लास होती है। बाकी दिन बच्चे खेलने आते हैं। खेलने के अलावा स्कूल में बच्चे सॉन्ग गाना, डांस करना, पपेट शो, स्पेशल राइड एक्टिविटी करते हैं। एक वीडियो में तैमूर को करीना स्कूल के अंदर ले जाती नज़र आ रही हैं।
वहीं, तैमूर के पिता सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके बेटे ने तीन शब्द बोलने सीख लिए हैं। अब वह मुझे ‘अब्बा’ कहने लगा है। उन्होंने आगे बताया कि तैमूर ने ‘बेबी’ और ‘गम’ जैसे शब्द भी बोलना शुरू कर दिया है। वह जब भी च्वींग गम देखता है तो गम-गम बोलना शुरू कर देता है।