Regional

पति को था शक, पत्नी के हैं गैर मर्द से संबंध, घर में लगा दिया हिडन कैमरा, फिर उसमें कैद हुआ ये

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली। कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। अगर इस रिश्ते में शक का कीड़ा लग गया तो इसे टूटने में देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही हुआ महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स के साथ। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के सतह अवैध संबंध है। अपने शक को दूर करने के लिए उसने घर ने हिडन कैमरा लगवा दिया। हालांकि एक दिन उसकी पत्नी की नज़र कैमरे पर पड़ गई। इसके बाद जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।

खबरों के मुताबिक शख्स काम के सिलसिले से विदेश में रहता था। वापस लौटने के बाद उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। जिसके बाद दोनों में तमाम तरह की बातों को लेकर छोटा-बड़ा झगड़ा होता रहता था। रिश्ते में आती कड़वाहट के बाद शख्स बेंगलुरु चला गया। विदेश से लौटने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ करीब 8 महीने ही रहा और फिर बेंगलूरू में अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो गया। जबकि शख्स की पत्नी पुणे में ही रह रही है। वह यहां एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। दोनों का एक बेटा भी है, जिससे मिलने के लिए शख्स कभी-कभार यहां आता रहता है।

 

पत्नी को पति के करतूत का पता उस दिन लगा, जब उसने घर में पड़े एक आरओ मशीन को सफाई के लिए बाहर निकाला। सफाई के दौरान महिला ने देखा कि उसमें एक स्पाई कैमरा लगाया गया है, जो उसके पति ने मौका देखकर लगाया था। मशीन में कैमरा देखने के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH