बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक है। काजोल साल 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ में किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं।
इस बार वह हॉलीवुड कार्टून फिल्म ‘इनक्रेडिबल्स 2’ में आवाज सुन पाएंगे। ऐसे में बिजी शेड्यूल के कारण वो हाल ही में एक छोटे से हादसे का शिकार हो गईं हैं। उन्होंने इस फिल्म हिंदी भाषा में डबिंग की है और इसके प्रमोशन के लिए वह कई जगहों पर देखी जा चुकी हैं।
हाल ही में मुंबई के मॉल में एलिवेटर सीढ़ियों से चढ़ने के बाद कुछ दूर चलते हुए जैसे ही आगे पहुंची तो काजोल का अचानक संतुलन बिगड़ता है और वह गिर जाती हैं। हालांकि काजोल अपने आप को संभालने की बहुत कोशिश करती हैं लेकिन खुद को संभाल नहीं पाती। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें काफी चोट आई होगी हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।
काजोल के डिस्बैलेंस होते ही उनके आस-पास मौजूद सिक्योरिटी में उन्हें संभाला। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो रहे हैं कि काजोल को कहीं चोट तो नहीं आईं। फिलहाल कोजल की चोट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।