NationalRAAJ - KAAJTop Newsमुख्य समाचार

भगवा सरकार में भगवा फायदा : यूपी में बसों के बाद अब राजस्थान में साइकिलों का रंग हुआ भगवा

ये तो आम बात हैं जब चुनावी सीजन नजदीक आता हैं। तो हर एक पार्टी आपने नए-नए तरीके से जनता को लुभाने में लग जाती हैं। आपको बता दे कि राजस्थान में चुनावी सीजन नजदीक आने के साथ ही सरकार ने जनता को लुभाना शुरू कर दिया हैं। भगवा रंग की सरकार ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ही यह फायदा भगवा रंग में ही लोगों तक पहुंच रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में विद्यार्थियों को भगवा रंग की साइकिल बांटी गईं, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। क्योंकि साईकिल तो अखिलेश की हैं, और अब उसको भाजपा सरकार ने अपने रंग में रंग दिया हैं।

अब आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं की किस तरह से उत्तर प्रदेश भगवा रंग में रंग गया हैं यहाँ तक टॉयलेट का रंग भी भगवा हो गया हैं .

आपको बता दें कि जयपुर शहर के सांसद राम चरण बोहरा ने जयपुर के सांगानेर की एक स्कूल में बच्चों को साइकिल बांटी। और इन साइकिल का रंग केसरिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। सांसद बोहरा का कहना है कि मुख्यमंत्री की स्कीम के अधीन सांगानेर क्षेत्र की 2000 छात्राओं को साइकिल बांटने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

तो वहीं कांग्रेस का इस बात पर कहना हैं कि यह दर्शाता है कि वे अपनी विचारधारा के प्रचार के लिए सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा, ‘इससे पहले जब यह फैसला किया गया था कि बच्चों को साइकिल बांटी जाएगी, जिसका रंग काला होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें भगवा रंग करने का फिर से टेंडर दिया गया।

आपको बता दे इससे पहले उत्तर प्रदेश में भगवा रंग की साइकिले बांटी गयी थी, जिस पर विवाद काफी बढ़ गया था जिसके बाद साईकिल का रंग काला कर दिया गया था।

=>
=>
loading...