EntertainmentTop News

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र दिखने में साधारण हैं लेकिन कीमत जान कर उड़ जायेंगे आपके होश

बॉलीवुड  स्टार्स अपनी महंगी और लग्ज़री लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके महंगे शौक अक्सर गॉसिप की वजह बनती है। मीडिया भी इन स्टार्स की लाइफस्टाइल पर लगातार नज़र बनाये रखती है। खैर, अगर हम आपको बताएं कि बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं की सुहाग की निशानी मतलब उनका मंगलसूत्र एक ऑडी कार की कीमत से भी ज्यादा की है तो यकीनन आप शॉक्ड रह जाएंगे पर हम आपको झूठ नहीं बता रहे यह पूरी तरह सच है कि इन हसीनाओं नें काफी महंगे मंगलसूत्र अपने गले मे पहन रखे हैं। आइये पूरे डिटेल में बताते हैं कि किस हसीना ने कितने महंगे मंगलसूत्र पहन रखे हैं।

करिश्मा कपूर – करिश्मा कपूर एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। आज भी इनकी फ़िल्में पहले की तरह ही आकर्षित करती हैं और लोग इन फिल्मों को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इनके मंगलसूत्र की कीमत 17 लाख रुपए बताई जाती है।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा – देखने में भले ही शिल्पा शेट्टी का मंगलसूत्र नार्मल दिख रहा है, मगर पास से देखने पर पता चलता है की यह बहुत महंगा है। इस मंगलसूत्र को कई महंगी वस्तुओं से मिलाकर बनाया गया है। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए के करीब बताई जाती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन – ऐश्वर्या राय बच्चन को कौन नही जनता। आज भी उनकी खूबसूरती के चर्चे सबकी जुबान पर होते हैं। इनके मंगलसूत्र की बात करें तो इसकी कीमत 45 लाख रुपए बताई जाती है।

काजोल – काजोल और अजय देवगन शादी के बंधन में वर्ष 1999 में बंध चुके हैं। उस समय में भी इनके मंगलसूत्र की कीमत 21 लाख रुपए थी।

माधुरी दीक्षित नेने – माधुरी दीक्षित की शादी वर्ष 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ हुई थी।  उस समय डॉक्टर नेने द्वारा माधुरी को 8.5 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया गया था।  ये रकम उस समय के हिसाब से काफी बडी थी।

 

अनुष्का शर्मा – हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की है और उस समय भी इस शादी पर हुए खर्चे को मीडिया ने हातों हाथ लिया था। बताया जा रहा है की अनुष्का के गले में जो मंगलसूत्र है वो करीब 52 लाख रुपए का है।

=>
=>
loading...