EntertainmentTop News

सोनम कपूर ने सोच लिए अपने होने वाले बच्चों के नाम

एक इंटरव्यू में सोनम कपूर  ने बताया कि वह अपने होने वाले बच्चो के नाम  में ‘सोनम आहूजा’ जरूर लगाएंगी। यह आनंद आहूजा का सरनेम है। आपको बता दे कि सोनम कपूर से शादी के बाद आनंद आहूजा ने अपना नाम बदलकर आनंद सोनम आहूजा कर लिया है। तो वहीं, सोनम कपूर ने अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया।

सोनम कहती हैं, ‘मेरे कहने पर आनंद ने अपना नाम ‘आनंद सोनम आहूजा’ रखा। हमारे नए नाम हमारे पासपोर्ट पर भी हैं। सोनम ने आगे कहा कि हमारा समाज पुरुष प्रधान है इसलिए उनके नाम में मां सुनीता का नाम नहीं बल्कि पापा अनिल का नाम जुड़ा।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने हर जगह एक दूसरे के नाम को अपना लिया है। वह अपने पापा से बहुत प्यार करती हैं इसलिए शादी के बाद भी उनका सरनेम अपने नाम से नहीं हटाया। मगर उनके बच्चे, को बाप के साथ-साथ मां का भी नाम मिले इसलिए उसका सरनेम सोनम आहूजा होगा। सोनम अपने बच्चों के नाम अपने और आनंद के नाम पर रखना चाहती हैं।

=>
=>
loading...