Top NewsUttar Pradesh

माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बांध शख्स ने हिंदू लड़की को फंसाया, प्रेग्नेंट करने के बाद कहा ये

बरेली। यूपी के बरेली में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने माथे पर तिलक, हाथ में कलावा बांधकर हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। शख्स शादी का वादा करके लड़की के साथ संबंध बनाता रहा। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो तो उसने जल्द ही उससे शादी करने की बात कही, लेकिन शादी की बात करने पर वह बार-बार लड़की को टरकाता रहा। इस बीच लड़की ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद तो उसने उसे पहचानने से ही इंकार कर दिया। फिलहाल लड़की ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। लड़की का कहना है की अगर उसे पुलिस से इंसाफ नहीं मिला तो वह लखनऊ जाकर सीएम योगी से इन्साफ की गुहार लगाएगी।

लड़की का आरोप है कि लड़के ने माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर नाम गलत बताया। शादी का झांसा देकर रेप किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। लड़की की आरोप है कि लड़ने ने उससे धर्म बदलने और गाय का मांस खाने को कहा।

लड़की ने बताया कि उसकी मुलाकात एक लड़के से जिम में हुई। उसके माथे पर टीका और हाथ में कलावा बंधा हुआ था। पहले उसने दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर रेप किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो उसने बताया कि वो गोलू नहीं आमिर है। लड़की का आरोप है कि आमिर ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया।

युवती का कहना है कि अब आमिर उसे धमका रहा है और 20 लाख रुपये देकर वो छुटकारा चाहता है। युवती का कहना है कि उसकी  मासूम बच्ची और उसकी जान को खतरा है। लड़की की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH