Entertainment

लंदन में तैमूर ने पटा ली लड़की, ऐसे किया प्यार का इज़हार

मुंबई। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग से तो आप वाकिफ ही होंगे। तैमूर छींक भी दें तो वह मीडिया की सुर्खियां बन जाता है। अक्सर तैमूर की क्यूटनेस भरी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फिलहाल तैमूर इस समय अपने मम्मी-पापा के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहा है।

इसी ट्रिप से उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमे तैमूर एक बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा है कि तैमूर ने इतनी छोटी-सी उम्र में लड़की भी पटा ली ये उनकी गर्लफ्रेंड है। अब आप भी ये ही सोचने पर मजबूर हो गए होंगे कि आख़िरकार ये क्यूट-सी बच्ची है कौन? तो चलिए हम आपको ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए बता ही देते है।

ये बच्ची है ‘रोडीज’ फेम रणविजय सिंह की बेटी कायनात। कायनात भी इन दिनों लंदन में अपनी नानी के घर पर है। कायनात भले ही तैमूर जितनी पॉपुलर ना हो लेकिन क्यूटनेस के मामले में तो वो तैमूर को टक्कर दें रही हैं। कायनात अपनी माँ प्रियंका के साथ लंदन में चिड़ियाघर घूमने गई थी यही पर तैमूर भी अपने मम्मी-पापा के साथ आए हुए थे। यहीं पर उनकी मुलाकात हुई थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH