Top NewsUttar Pradesh

बड़ी खबर: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में होटल खोलने जा रहे हैं अखिलेश

लखनऊ। राजनीति की पिच पर सक्रिय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब राजनीति के साथ-साथ बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही आपको लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में अखिलेश का आलीशान होटल खड़ा नजर आएगा।

अखिलेश अपनी पत्नी डिम्पल के साथ पार्टनरशिप में लखनऊ के लखनऊ के हजरतगंज में ए-विक्रमादित्य मार्ग पर एक होटल खोलने जा रहे हैं। इसके लिए अखिलेश यादव ने लोक निर्माण विभाग से होटल बनवाने की परमिशन मांगी है।

बताया जा रहा है कि 1-ए विक्रमादित्य मार्ग का भूखंड अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर खरीदा था। अखिलेश यादव इस जमीन पर एक हिबिस्कस हेरिटेज (HIBISCUS HERITAGE) नाम से होटल खोलने जा रहे है। इसके लिए अखिलेश ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से मैप के लिए अप्लाई किया है। एलडीए की आपत्ति के बाद संशोधित मैप भी जमा कर दिया है।

अखिलेश यादव ने 1-ए विक्रमादित्य में साल 2005 में ये जमीन खरीदी थी। ये जमीन उज्जवला रामनाथ पत्नी स्व. कमल रामनाथ से अखिलेश यादव ने करीब 39 लाख रुपए में खरीदी थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH