Business

रिलायंस जियो ने किया बड़ा ऐलान, हर यूजर की लग गई लॉटरी

नई दिल्ली। अगर आप भी रिलायंस जियो यूजर हैं तो ये खबर पढ़कर आप ख़ुशी से झूम उठेंगे। खबर है कि कंपनी ने देश में 5G सेवाओं के विस्तार के लिए तैयारी करना शुरू कर दी है। इसके तहत जियो ने हाल ही में अमेरिका की टेलिकॉम सॉफ्टवेयर कंपनी Radisys को खरीदा है। अगर अनुमान लगाया जाए तो साल 2020 तक भारत में IoT के लिए 9 बिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी।

रिलायंस जियो के निदेशक और मुकेश अंबानी के बड़े पुत्र आकाश अंबानी ने इस डील पर कहा है कि इस अधिग्रहण से रिलायंस जियो को 5G और IoT में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस डील के लिए अब नियामक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है और 2018 की चौथी तिमाही तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। रिलायंस जियो टेलिकॉम सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। 2 महीने पहले ही कंपनी ने एक म्यूजिक एप्लिकेशन के साथ करार करके उसका विलय जियो म्यूजिक के साथ किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH