Sports

जानें बर्थडे पर धोनी से किसने कहा, ‘आप बूढ़े हो रहे हो’

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 37वां जन्मदिन है। भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताने के वाले धोनी इस समय टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। शुक्रवार को इंग्लैंड के साथ दूसरे टी20 मैच के बाद उन्होंने पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और टीम के कुछ साथियों के साथ केक काटा।

इस दौरान बेटी जीवा ने पापा धोनी को स्पेशल तरीके से विश किया। जीवा ने अपने पापा के लिए एक स्पेशल बर्डथे सॉन्ग गाया। इसमें जीवा अपने पापा को गाते हुए कह रही हैं हैपी बर्थडे पापा। आई लव पापा। आप बूढ़े हो रहे हो।

वहीं, पत्नी साक्षी ने भी धोनी के लिए एक खास पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, -हैपी बर्थडे टू यू! शब्दों में बताना मुश्किल है कि आप कितने अच्छे इंसान हैं। इन 10 सालों में मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा और आज भी सीख रही हूं। थैंक्यू मेरा ख्याल रखने और लाइफ को बहुत ही सरल और प्रैक्टिकल तरीके से जीने के लिए। बहुत सारा प्यार और शुक्रिया मेरी लाइफ को और भी खूबसूरत बनाने के लिए।

बता दें कि धोनी वनडे क्रिकेट में 67 अर्धशतक और 10 शतकों के साथ 9967 रन जुटा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले धोनी ने 33 अर्धशतक और 6 शतकों के साथ 4876 रन बनाए। वहीँ टी 20 फॉर्मेट ने धोनी ने 1455 राण बनाए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH