नई दिल्ली। शादियां तो आपने बहुत देखी होंगी लेकिन जिस शादी का वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आपने अब तक जितनी भी शादियां देखी होंगी उसमें दूल्हा-दुल्हन को फूलों को माला पहनाते हुए आपने देखा होगा लेकिन जिस शादी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वहां फूलों की नहीं बल्कि सांप की माला है।
इस वीडियो को कई फेसबुक पेज शेयर कर चुके हैं। वीडियो कब का है और कहां का है इस बात का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस वीडियो को हाल ही में काफी शेयर किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों को सांप हाथ में दिया जा रहा है। दूल्हे के हाथ से सांप निकल जाता है, जिसके बाद उसे वापस थमाया जाता है। जिसके बाद रस्म शुरू की जाती है।
दूल्हा-दुल्हन ने सफेद कपड़े पहने हैं और बाकी लोग नीचे बैठे हुए हैं। सबसे पहले दुल्हन दूल्हा को सांप का हार बनाकर पहनाती है जिसके बाद कुछ मंत्रों के बाद दूल्हा दुल्हन को पहनाता है।