IANS News

दिल्ली : मध्याह्न् भोजन खाने के बाद 25 विद्यार्थी बीमार

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)| यहां के एक सरकारी विद्यालय के 25 विद्यार्थियों को मध्याह्न् भोजन (मिड-डे मील) के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उत्तरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र के एक विद्यालय के छात्र मध्याह्न् भोजन खाने के बाद अस्वस्थ महसूस करने लगे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिछले हफ्ते, दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित एक स्कूल में मध्याह्न् भोजन खाने के बाद दो छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानाध्यापक की शिकायत के बाद पुलिस ने वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

=>
=>
loading...