Entertainment

ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स, जानिए किसके पास है 4000 करोड़ की कुल संपत्ति

साभार - INTERNET

बॉलीवुड में नाम और शोहरत के साथ काफी पैसा भी है। बी टाउन के तमाम  एक्टर ऐसे हैं जिनके पास किसी इंडस्ट्रलिस्ट से ज्यादा पैसा है। एक क्लास वन के ऑफिसर की जितनी सैलरी नहीं होती उतना इन एक्टर्स के आधे दिन का खर्च है। खैर, आइये आपको बताते हैं बॉलीवुड के किन एक्टर्स की संपत्ति कितनी है।

साभार – INTERNET

रणबीर कपूर – इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं बॉलीवुड के उभरते सुपरस्टार रणबीर कपूर। साल 2007 में फिल्म सांवरिया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर कुल 442 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

साभार – INTERNET

धर्मेंद्र – बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार माने जाने वाले धर्मेंद्र 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनकी कुल संपत्ति 470 करोड़ रुपए है।

साभार – INTERNET

अक्षय कुमार – पिछले 30 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इस लिस्ट में आते है। हर साल दो से तीन सुपर हिट फिल्में देने वाले अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 1208 करोड़ रुपए है।

साभार – INTERNET

आमिर खान – पिछले कुछ सालों में आमिर खान बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर बन कर उभरे हैं। उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर जाती है। संपत्ति के मामले में आमिर खान कुल 1200 करोड़ों के मालिक हैं।

साभार – INTERNET

सलमान खान – बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का उम्र के साथ बॉलीवुड में कद बढ़ता जा रहा है। आज बॉलीवुड में सलमान खान सबसे बड़ा नाम बनकर हो रहे हैं। सलमान खान की कुल संपत्ति 1342 करोड़ हैं।

साभार – INTERNET

अमिताभ बच्चन – सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले 40 सालों से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। विज्ञापन की दुनिया में अमिताभ बच्चन सालों से सबसे भरोसेमंद और सबसे सफल ब्रांड हैं। 75 साल की उम्र पार कर चुके अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 2697 करोड़ों है।

साभार – INTERNET

शाहरुख खान – शाहरुख खान एक्टिंग के साथ ही कमाई के मामले में भी बॉलीवुड के असली शहंशाह है। शाहरुख खान के पास चार हजार करोड़ की संपत्ति है।

=>
=>
loading...