Business

सेंसेक्स में 144 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स, 88 अंकों की गिरावटBSE
देश के शेयर बाजार, 144 अंकों की गिरावट, बंबई स्टॉक एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
BSE

मुंबई| देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 143.63 अंकों की गिरावट के साथ 27,529.97 पर और निफ्टी 63 अंकों की गिरावट के साथ 8,520.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.54 अंकों की तेजी के साथ 27,776.14 पर खुला और 143.63 अंकों या 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 27,529.97 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,803.21 के ऊपरी और 27,488.30 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 29.55 अंकों की तेजी के साथ 8,612.95 पर खुला और 63 अंकों या 0.73 फीसदी गिरावट के साथ 8,520.40 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,615.40 के ऊपरी और 8,506.15 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 127.38 अंकों की गिरावट के साथ 13,292.24 पर और स्मॉलकैप 68.85 अंकों की गिरावट के साथ 13,107.91 पर बंद हुआ।

बीएसई के केवल एक सेक्टर बैंकिंग (0.50 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे वाहन (2.12 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (1.77 फीसदी), दूरसंचार (1.76 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.47 फीसदी) और धातु (1.19 फीसदी)।

=>
=>
loading...